Infinix Smart 8 Pro: बजट सेगमेंट के स्मार्टफोंस की बात करें तो इंफिनिक्स का नाम भी ज़रूर आता है। Infinix काफी अच्छे स्पेसिफिकेशंस वाले बजट सेगमेंट के फोंस बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इंफिनिक्स में इस बार रिपब्लिक डे पर नया लो बजट फोन लॉन्च किया है जिसका नाम Infinix Smart 8 Pro है। इस फोन में इंफिनिक्स में काफी सारे अच्छे फीचर्स दिए हैं जैसे की 6.6 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन 90hz रिफ्रेश रेट के साथ, 50MP प्राइमरी बैक कैमरा, और इसके साथ इंफिनिक्स में इस स्मार्टफोन में Mediatek Helio G36 प्रोसेसर दिया है। यह फोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, 4GB रैम 64GB स्टोरेज और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज।
इस आर्टिकल में हम आपको Infinix Smart 8 Pro Smartphone से संबंधित सभी स्पेसिफिकेशंस और जानकारियां बताएंगे। यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है जिसमें 5000 माह की बैटरी दी गई है जो आपको पूरा दिन आराम से बैटरी बैकअप प्रदान कर सकती है। अगर कोई व्यक्ति एक अच्छा बजट स्मार्टफोन लेने की सोच रहा है तो उसके लिए Infinix Smart 8 Pro एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट (Flipkart) वेबसाइट पर Rs.7499 में उपलब्ध है।

Infinix Smart 8 Pro Processor
इंफिनिक्स ने अपने इस बजट स्मार्टफोन के अंदर MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया है। यह एक ऑक्टा कोर (Octa Core) प्रोसेसर है जो के 2.2Ghz की प्राइमरी कर क्लॉक स्पीड के साथ आता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android13 OS पर चलता है। इस फोन के अंदर जैसा कि हमने ऊपर भी बताया दो रैम ऑप्शंस मिलते हैं, 4GB और 8GB LPDDR4x Ram।
यह भी पढ़ें:- Starlink India Launch: भारत में जल्द शुरू हो सकती हैं सर्विसेस, जानें कीमत, इन्टरनेट स्पीड और अन्य जानकारी
Infinix Smart 8 Pro Display & Battery
इंफिनिक्स ने अपने इस स्मार्टफोन के अंदर 6.62 इंच की आईपीएस एलसीडी (IPS LCD) स्क्रीन दी है। इस स्क्रीन का रेजोल्यूशन 720X1612 पिक्सल है यूके एचडी (HD 720p) रेजोल्यूशन है ना के फुल एचडी (FHD 1080p)। इसके साथ ही डिस्प्ले में 90hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस की बात करें तो इसमें 500 nits तक की हाई ब्राइटनेस मिलती है।
अब इस फोन के बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसके अंदर 5000mAh की लिथियम आयन पॉलीमर (Li-ion Polymer) बैटरी दी है जिससे कि इस फोन में लगभग 8 से 10 घंटे तक का बैटरी बैकअप आराम से मिलेगा। इस फोन से आप आराम से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं खासतौर पर 8GB रैम वाले वेरिएंट से और नॉर्मल गेमिंग भी कर सकते हैं।

Feature | Specification |
---|---|
Display | 6.66-inch HD+ IPS LCD, 720×1612 pixels, 90Hz, 500 nits |
Processor | MediaTek Helio G36 |
RAM | Up to 8GB LPDDR4x |
Storage | 64GB or 128GB internal, expandable up to 2TB |
Rear Camera | 50MP (f/1.85) + Unspecified AI lens (f/2.0) |
Front Camera | 8MP |
Battery | 5,000mAh, 10W wired charging |
Operating System | Android 13 (Go edition) |
Connectivity | 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5, USB Type-C, 3.5mm jack |
Sensors | Gyroscope, e-compass, accelerometer, ambient light, proximity |
Biometric Authentication | Side-mounted fingerprint sensor |
Dimensions | 163.60 x 75.60 x 8.5mm |
Weight | 189g |
Colors | Galaxy White, Rainbow Blue, Shiny Gold, Timber Black |
Infinix Smart 8 Pro Camera
इंफिनिक्स नया अपने इस स्मार्टफोन के अंदर एक अच्छे प्रोसेसर के साथ-साथ अच्छा कैमरा सेटअप भी दिया है। फोन के पीछे की तरफ डबल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें से एक 50MP (f/1.85) एपर्चर का प्राइमरी कैमरा है और उसके साथ ही दूसरा 13MP (f/2.0) का AI लेंस कैमरा है। कंपनी ने इसके कैमरे के साथ ढेर सारे फीचर्स दिए हैं जैसे की
यह भी पढ़ें:- Lenovo M20 5G Price In India: लेनोवो ने लांच किया 5G वाला नया Tab, कीमत है सिर्फ इतनी
इस फोन के सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें कंपनी ने सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है जिससे हाई क्वालिटी फ़ोटो ली जा सकती हैं। इसके साथ ही इसके फ्रंट कैमरे में Face Beauty, AI Portrait और FHD Video Recording की सुविधा दी हैं।
Infinix Smart 8 Pro Review
उम्मीद है कि इस आटे के माध्यम से आपको Infinix Smart 8 Pro स्मार्टफोन से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और ऐसे ही भविष्य में और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप या Telegram ग्रुप को ज्वाइन करें।