IQOO Neo 9 Pro Smartphone: इक कंपनी भारतीय मोबाइल बाज़ार में काफी प्रसिद्ध कंपनी बन चुकी है। इस स्मार्टफोन को IQOO जल्द ही मार्केट में लाने वाली है। कंपनी ने इस फोन को भारतीय बाजार में फरवरी 2024 में लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ ही इस फोन में गेमिंग को और भी ज़्यादा मज़ेदार बनाने के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले भी प्रदान किया गया है। हाई रिफ्रेश रेट होने से डिस्प्ले काफी ज़्यादा स्मूथ हो जाता है और गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस फोन से संबंधित बाकी सारी जानकारियां।
IQOO Neo 9 Pro Processor
![iqoo neo 9 pro](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/Snapdragon-8-Gen-2-1024x576.jpg)
यह फोन गेमर को काफी पसंद आ सकता है खासकर जो लोग मोबाइल पर गेमिंग करते हैं। इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रेगन 8 जेन 2 (Snapdragon 8 Gen 2) प्रोसेसर दिया है जो की स्नैपड्रेगन कंपनी का एक लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर है और काफी ज़्यादा पावरफुल है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जिसकी पावर फ्रीक्वेंसी 3.2Ghz हैं।
यह 5G,4G, 3G,2G सभी नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करता है। इस प्रोसेसर में इंटीग्रेटेड एड्रेनो ग्राफिक्स (Adreno Graphics) मिलते हैं। इस प्रोसेसर की मदद से इस फोन में कोई भी गेम चाहे वह कितना भी हैवी क्यों ना हो आसानी के साथ चलाया जा सकता है।
IQOO Neo 9 Pro Display
![iqoo neo 9 pro](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/IQOO-Neo-9-Pro-Display-1024x576.jpg)
इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले पंच हॉल टाइप डिस्प्ले होगा और बेज़ेल लेस डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी ने IQOO Neo 9 Pro प्रो स्माटफोन में 6.78 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1260X2800px पिक्सल रहने वाला है और साथ ही इस डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 453ppi होगी। इस डिस्प्ले में 1400 नेट की पिक ब्राइटनेस मिलेगी और उसके साथ ही 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा जिससे कि फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस काफी अच्छी मिलेगी और साथ ही काफी स्मूथ डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा।
इसके साथी इस फोन का डिस्प्ले में एचडीआर10 प्लस (HDR10+) का सपोर्ट भी मिलेगा जिस की डिस्प्ले में कलर और ग्राफिक्स की क्वालिटी काफी अच्छी मिलेगी।
IQOO Neo 9 Pro Camera
![iqoo neo 9 pro](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/IQOO-Neo-9-Pro-Camera-1024x576.jpg)
IQOO के इस स्मार्टफोन में बैक साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। बैक में इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का वाइड एंगल कैमरा है और उसके साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके बैक कैमरे में स्नैपशॉट, नाइट सीन, पोट्रेट फोटो, माइक्रो मूवी, स्लो मोशन वीडियो, पैनोरमा, टाइम लेप्स वीडियो जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इस फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसके फ्रंट में 16MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा मिलेगा जिससे 1080p @ 30 fps पर FHD तक की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
IQOO Neo 9 Pro Battery and Charger
![iqoo neo 9 pro](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/IQOO-Neo-9-Pro-Charger-1024x576.jpg)
IQOO ने अपने इस फोन में 5160 mAH की बड़ी लिथियम पॉलीमर बैटरी दी है जो की एक नॉन रिमूवेबल बैटरी होगी। फोन में टाइप सी Type-C पोर्ट चार्जिंग के लिए मिलेगा जिससे कि इस फोन को 120W पर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। फोन को चार्ज करने के लिए इसके साथ में 120W का चार्जर भी दिया जाएगा। इस चार्ज की मदद से इस फोन को 0-100% पर केवल 22 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
और पढ़ें:-
- Oppo A59 5G Launched: लो बजट में लॉन्च किया OPPO ने बेहतरीन फोन, जाने क्या है खूबियां
- Top 5 Upcoming Mobiles Under 20000 Rupees In India 2024
- Redmi Note 13 Pro Plus 5G Launched: स्पेसिफिकेशंस, परफॉर्मेंस, तगड़े प्रोसेसर और 200MP
IQOO Neo 9 Pro Ram & Memory
![iqoo neo 9 pro](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/Capture5-1024x554.jpg)
कंपनी ने इस फोन में गेम्स को फोकस करते हुए 12GB Ram और 256GB इंटरनल मेमोरी दी है। फोन में UFS3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इस फोन में Android 14 आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिलेगी।
IQOO Neo 9 Pro Specifications
इस फोन की स्पेसिफिकेशंस नीचे दी गई टेबल में दी गई हैं। .
Category | Specification |
General | |
Operating System | Android v14 |
Fingerprint Sensor | Yes, In Display |
Display | |
Size | 6.78 inches |
Type | Color LTPO AMOLED Screen |
Resolution | 1260 x 2800 pixels |
Pixel Density | 453 ppi |
Brightness | 1400 Nits |
Refresh Rate | 144Hz |
Touch Sampling Rate | 480Hz |
Display Type | Punch Hole |
Camera | |
Rear Camera | 50 MP + 8 MP Dual Camera Setup |
Video Recording | 4K, 1080p |
Front Camera | 16 MP |
Technical | |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 8 Gen2 |
Processor | 3.2 GHz, Octa Core Processor |
Ram | 12 GB |
Internal Memory | 256 GB |
Memory Card Slot | No |
Connectivity | |
Network | 5G Supported in India, 4G, 3G, 2G |
Bluetooth | Yes, v5.3 |
WiFi | Yes, Wi-Fi 7 |
USB | Yes, USB-C v2.0 |
Battery | |
Capacity | 5160 mAh |
Charger | 120W |
Reverse Charging | No |
IQOO Neo 9 Pro Price and Launch Date
कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं दी है लेकिन बस इतना बता दिया है कि यह फोन इसी साल 2024 में फरवरी में लॉन्च होगा। इस फोन की कीमत की बात करें तो स्मार्ट पिक्स Smartpix वेबसाइट ने इस फोन की कीमत को बताया है कि यह फोन ₹26,990 से शुरू होगा।
अगर आपको IQOO Neo 9 Pro Smartphone कि यह दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को लाइक जरुर करें और इससे संबंधित अगर आपका कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।