आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे (top 5 horror movies in hindi) के बारे में। हॉरर मूवीस देखने वालों का एक अलग फैन बेस है। बॉलीवुड हॉरर मूवीज की दर्शकों के बीच अक्सर काफी डिमांड रहती है। कुछ समय आई ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इस फिल्म में दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया। द हॉरर फिल्में लोगों को अक्सर लुभाती हैं क्योंकि इनमें सस्पेंस, हॉरर, इमोशंस सभी चीजों का मिश्रण होता है।
तो ऐसी ही कुछ काफी डरावनी रोंगटे खड़े करने वाली हॉरर फिल्मों की लिस्ट हमने इस आर्टिकल में आप लोगों के लिए तैयार की है। अगर आपने यह फिल्में अभी तक नहीं देखी तो आप इन्हें ओटीटी एप्स पर देखकर इनका आनंद उठा सकते हैं।
Top 5 Horror Movies In Hindi
1. राज (Raaz)
![Top 5 Horror Movies In Hindi](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/raaz-1-1024x576.jpg)
राज़ फिल्म को विक्रम भट्ट ने निर्देश किया है। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म में जबरदस्त रोमांस, सस्पेंस और हॉरर का तड़का मौजूद है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में डीनो मोर्या और बिपाशा बसु है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक शादीशुदा जोड़े से शुरू होती है जिसका नाम आदित्य (डीनो मोर्या) और संजना (बिपाशा बसु) है।
यह दोनोंअपनी शादी के बाद में छुट्टियां मनाने ऊटी जाते हैं। वहां जिस घर में जाकर यह दोनों ठहरते हैं उसे घर में एक बुरी आत्मा का साया होता है। वह आत्मा आहिस्ता आहिस्ता संजना को वक्त बे वक्त परेशान करने लगती है। कुछ समय बाद संजना को पता लगता है कि जो आत्माओं से परेशान कर रही है उसकी वजह उसका पति है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं को जबरदस्त तरीके से निभाया है। फिल्म के गाने भी सुपरहिट हैं। अगर कोई शख्स इस फिल्म को अकेले में देखा है तो यकीनन उसे अच्छे से डर का आभास होगा।
2. भूत (2003)
![Top 5 Horror Movies In Hindi](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/Bhoot-2003-1024x576.jpg)
इस फिल्म के निर्देशक राम गोपाल वर्मा है। यह फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक जोड़ पर आधारित है जो की एक भूतिया अपार्टमेंट में जाकर शिफ्ट होता है। फिल्म में स्वाति यानी (उर्मिला मार्तोडकर) और विशाल यानी (अजय देवगन) जिस फ्लैट में शिफ्ट होते हैं उसमें उनके साथ में अजीबो गरीब घटनाएं घटने लगती हैं। यह फिल्म अपने दर्शकों को अच्छे से डरने में सक्षम है। इसलिए हमने इस फिल्म को अपनी (top 5 horror movies in hindi) की लिस्ट में शामिल किया है।
3. 1920 एक लव स्टोरी
![Top 5 Horror Movies In Hindi](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/1920-%E0%A4%8F%E0%A4%95-%E0%A4%B2%E0%A4%B5-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%80.jpg)
1920 फिल्म के लेखक और निर्देशक विक्रम भट्ट है। यह हॉरर फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म में अर्जुन, लिसा से प्यार करता है और उसके लिए अपने परिवार और धर्म को छोड़ देता है। यह दोनों विवाह करके घर से दूर पालमपुर की एक हवेली में रहने जाते हैं। उसे घर में एक बुरी आत्मा का साया था जो के लिसा को अपने वश में कर लेती है और उसे मारने की कोशिश करती है। फिर अर्जुन उसे बचाने की कोशिश करता है। इस फिल्म की कहानीडरावनी है औरआपको इसे देखने में डर के साथ जरूर आनंद आएगा।
और पढ़ें:-
- 5 Top OTT Movies: इस साल जबरदस्त परफॉर्म करा इन OTT फिल्मों ने !
- Shah Rukh Khan Dunki Movie Review: ज़बरदस्त इमोशंस के साथ सॉलिड कहानी कहती है फिल्म
- Fighter Movie New Song Ishq Jaisa Kuch Out: फाइटर फिल्म यह दूसरा गाना बेशरम रंग जैसा?
4. Ragini. Mms (2011) हॉरर मूवी
![Top 5 Horror Movies In Hindi](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/Ragini-mms.jpg)
यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के डायरेक्टर अशल कुरेशी हैं। इस फ़िल्म में राजकुमार राव, कैनाज़ मोटिवाला, राजत कौल, और जैनिस ने काम किया है। रागिनी एमएमएस की कहानी एक लड़की रागनी और उसके बॉयफ्रेंड उदय पर आधारित है। यह दोनों लोग वीकएंड पर एक फार्म हाउस घूमने जाते हैं। वहां जाने पररागिनी पर एक बुरी आत्मा का साया हो जाता है और वह उसे मारने की कोशिश करती है। इस फिल्म में काफी सारे डरावने सीन है और इसे अकेले देखने पर किसी को भी डर लग सकता है।
5. 1920: The Evil Returns (2012)
![Top 5 Horror Movies In Hindi](https://patrikatime.com/wp-content/uploads/2024/01/920-The-Evil-Returns-2012-1024x576.jpg)
इस फिल्म के लेखक भूषण पटेल हैं और इस फिल्म के निर्देश विक्रम भट्ट है। यह फ़िल्म साल 2008 में आई फ़िल्म 1920 का अर्ध-सीक्वल है। फिल्म में आफताब शिवदासानी, टिया बाजपेयी, विद्या मालदेवे, शरद केलकर, विक्की आहूजा आदि काल करो ने काफी अच्छी भूमिका है निभाई है। फिल्म में जयदेव वर्मा (आफताब शिवदासानी) जो के कवि हैएक दिन उसे एक खूबसूरत लड़की (टिया बाजपेयी) बेहोश हालत में पड़ी मिलती है। तुझे देव वर्मा उसे उठाकर इलाज के लिए अपने घर ले आता है। उसे लड़की पर एक बुरी आत्मा का साया होता है। इस फिल्म में हॉरर के साथ-साथ सस्पेंस और रोमांस भी भरपूर है। अगर आप डरावनी फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।